Home » देश » आलोक पाण्डेय ने अखिल भारतीय हिन्दू संगठन एवं समस्त मजदूर संगठन की ओर से लिखा पत्र…. किया रायपुर बंद का समर्थन

आलोक पाण्डेय ने अखिल भारतीय हिन्दू संगठन एवं समस्त मजदूर संगठन की ओर से लिखा पत्र…. किया रायपुर बंद का समर्थन

प्रति,

श्रीमान अंतिम बघेल जी,

क्रांति सेवा प्रमुख,

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना, रायपुर (छ.ग.)

 

विषय: छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान में रायपुर बंद को पूर्ण समर्थन प्रदान करने संबंधी आवेदन पत्र।

 

महोदय,

 

सविनय निवेदन है कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी मातृभूमि, अस्मिता और संस्कृति की प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा से छेड़छाड़/अपमान की घटना ने समूचे छत्तीसगढ़ वासियों की आत्मा को झकझोर दिया है। इस घृणित कृत्य के विरोध में घोषित “रायपुर बंद” (दिनांक 31 अक्टूबर, शुक्रवार) का हम पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं।

 

अखिल भारतीय हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक पाण्डेय, संगठन महामंत्री श्री गणेश तिवारी एवं परिषद के सभी पदाधिकारी इस आंदोलन के साथ एकजुट हैं।

हमारा यह समर्थन किसी दल या व्यक्ति के विरोध में नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा हेतु है।

 

इस अवसर पर हमारे सभी परिषद सदस्य अपने-अपने प्रतिष्ठान, संस्थान और कार्यालय बंद रखेंगे।

मेरी स्वयं की दुकान — “हमर सोलर” (वी.आई.पी. चौक, बेबीलॉन टावर, प्रथम तल) — भी मातृभूमि के सम्मान में पूर्णतः बंद रहेगी।

 

हमारा यह कदम छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और मातृशक्ति के गौरव के प्रति समर्पित है।

हम विश्वास करते हैं कि क्रांति सेना के नेतृत्व में यह आंदोलन शांतिपूर्ण, अनुशासित और जनजागरण का माध्यम बनेगा, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ भी यह सीख सकें कि “महतारी के सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं।”

 

अतः आपसे अनुरोध है कि इस समर्थन को संगठन की आधिकारिक सहमति में सम्मिलित कर लिया जाए।

 

सधन्यवाद,

भवदीय,

 

(हस्ताक्षर)

श्री आलोक पाण्डेय

प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय हिंदू परिषद (छ.ग. इकाई)

संगठन महामंत्री — श्री गणेश तिवारी

दिनांक: 30/10/2025

स्थान: रायपुर (छ.ग.)

 

“मातृभूमि का अपमान सहन नहीं, छत्तीसगढ़ महतारी अमर रहें!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HUF Registration Services In India
मनोरंजन
Related News

छत्तीसगढ़ आए राजा बरार पंजाबी कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अपराधी से मिले नहीं मिले किसी परेशान व्यक्ति से किसी का परेशान कार्यकर्ता से कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ

Share Market