Home » देश » स्ट्रीट वेंडर्स की राष्ट्रीय आवाज़ का सियासी वार: भाजपा को जीत की बधाई, राज ठाकरे को खुली चेतावनी

स्ट्रीट वेंडर्स की राष्ट्रीय आवाज़ का सियासी वार: भाजपा को जीत की बधाई, राज ठाकरे को खुली चेतावनी

 

नई दिल्ली।

अखिल भारतीय रेहड़ी पटरी व्यवसाय महासंघ एवं स्ट्रीट वेंडर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक पाण्डेय ने पूरे देश के स्ट्रीट वेंडर्स के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए एक तीखा और राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने मुंबई और महाराष्ट्र के एम.सी.बी. चुनाव में भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे को कड़े शब्दों में चेतावनी दी।

आलोक पाण्डेय ने कहा कि देश की विविधता और एकता के खिलाफ किसी भी तरह की भाषाई या क्षेत्रीय जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “आगे से देश के लोगों पर मराठी थोपने की कोशिश की गई, तो इसका कड़ा और निर्णायक जवाब दिया जाएगा।”

उनके इस बयान के बाद देशभर के स्ट्रीट वेंडर्स संगठनों में हलचल तेज हो गई है और राजनीतिक गलियारों में भी इस बयान को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। समर्थकों का कहना है कि यह बयान राष्ट्रीय एकता और समान अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है, जबकि आलोचक इसे सियासी उकसावे के तौर पर देख रहे हैं।

देश की राजनीति में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बयान का आने वाले दिनों में क्या असर पड़ता है और कौन-कौन से राजनीतिक दल इस पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HUF Registration Services In India
मनोरंजन
Related News

छत्तीसगढ़ आए राजा बरार पंजाबी कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अपराधी से मिले नहीं मिले किसी परेशान व्यक्ति से किसी का परेशान कार्यकर्ता से कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ

Share Market