Home » देश » कल्कि 2898 विज्ञापन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस दिन 11: प्रभास दीपिका पादुकोण अमिताभ बच्चन कमल हासन कलेक्शन

कल्कि 2898 विज्ञापन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस दिन 11: प्रभास दीपिका पादुकोण अमिताभ बच्चन कमल हासन कलेक्शन

‘कल्कि 2898 एडी’ सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। 27 जून 2024 को रिलीज हुई प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन की इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 500 करोड़ रुपये की दहलीज छू चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड भी इस फिल्म की कमाई के आंकड़े खूब तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। आज निर्माताओं ने 11 दिनों की कमाई को लेकर अपडेट साझा किया है।





मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्ट जारी किया है। इसमें 900 करोड़ रुपये के आंकड़े के साथ फिल्म को एपिक ब्लॉकबस्टर बताया गया है। पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, ‘जादुई मील के पत्थर की ओर बढ़ते हुए…’। फिल्म की इस उपलब्धि पर यूजर्स निर्माताओं को बधाई दे रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि वे 1000 करोड़ रुपये का पोस्टर देखने के लिए बेकरार हैं। मालूम हो कि फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल पर भी काम शुरू हो चुका है।

 


फिल्म कल्कि करीब 600 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई है। दक्षिण क्षेत्रों में फिल्म को काफी प्यार मिल रहा है। वहीं, हिंदी पट्टी में भी दर्शक खींचने में यह फिल्म कामयाब है, लेकिन तुलनात्मक रूप से देखें तो दक्षिण भाषी क्षेत्रों के मुकाबले हिंदी पट्टी में वैसा बज नहीं है। हालांकि, कमाई के मामले में अब तक का प्रदर्शन अच्छा चल रहा है और यह स्थित कायम रही तो जल्द ही फिल्म हिट और सुपरहिट की श्रेणी में आ जाएगी।

Game Changer: राम चरण की गेम चेंजर पर आई नई जानकारी, खुद निर्देशक ने दिया ये बड़ा अपडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HUF Registration Services In India
Related News
Share Market