
दुर्ग में होटल व्यवसायी के ठिकानों पर ACB-EOW का छापा, छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ा है कनेक्शन
अगस्त 16, 2024
संवाददाता दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नेहरू नगर ईस्ट निवासी होटल व्यवसाय अनिल कुमार पाठक के होटल एवं निवास में शुक्रवार सुबह एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा छापा मारा गया। नेहरू नगर ईस्ट निवासी होटल व्यवसाय अनिल कुमार पाठक के घर एवं होटल न्यू हैप्पी हॉर्स नेहरू नगर में एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम चार वाहनों में पहुंची। टीम द्वारा पहुंचते ही घर एवं होटल दोनों में ही दस्तावेजों की जांच की जा रही है। टीम द्वारा व्यवसाई को अपने साथ ले जाने की भी चर्चा हैl
