
रायपुर। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा नेता आलोक पांडेय ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहतर रणनीति का परिणाम बताया है।
आलोक पांडेय ने कहा कि हरियाणा की जनता ने एक नया अध्याय हरियाणा में लिख दिया है। यह पहली बार हुआ है कि हरियाणा में कोई भी राजनीतिक दल लगातार तीन बार अपनी सरकार बनाई। यह जीत भाजपा का सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व के कारण हो पाया हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में जिस तरह जनता ने अपना निर्णय सुनाया है और भाजपा के ऊपर विश्वास जताया है। इससे साफ पता चल रहा कि आने वाले समय में जब झारखंड प्रदेश का चुनाव होगा तो पूरे झारखंड प्रदेश की जनता भाजपा पर विश्वास जतायेगी। भाजपा नेता आलोक पांडेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के लोग भाजपा के कामों से परिचित हो चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की जो गारंटी है यह देशवासियों को पसंद आ रहा है। दो महीना बाद झारखंड प्रदेश में भी चुनाव होने वाला है। नरेंद्र मोदी की गारंटी को यहां के मूलवासी, आदिवासी और स्थानीय लोगों को भी पसंद आयेगा।
पांडेय ने जम्मू कश्मीर में भाजपा के प्रदर्शन को भी संतोषजनक बताते हुए कहा कि यहां 29 सीटों के साथ भाजपा दूसरे नंबर पर रही। जम्मू कश्मीर का परिणाम बीजेपी संगठन के लिए बड़ी सफलता है। 2014 में हुए चुनाव में भाजपा ने जम्मू कश्मीर में 25 सीटें जीती थीं, जो इस दफे बढ़कर 29 रही।
