Home » देश » मृतक मजदूर के परिवार को 25 लाख रुपए और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे जम्मू कश्मीर सरकार -आलोक पांडे

मृतक मजदूर के परिवार को 25 लाख रुपए और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे जम्मू कश्मीर सरकार -आलोक पांडे

 उमर अब्दुल्ला की गठबंधन वाली सरकार के बनते ही मजदूरों की हुई निर्मम हत्या मजदूरों को गठबंधन सरकार सुरक्षा देने में नाकाम :-आलोक पांडे 

प्रखर छत्तीसगढ़

रायपुर। जब से उमर अब्दुल्ला की गठबंधन वाली सरकार आई है आये दिन मजदूरों की निर्मम हत्या हो रही है। सरकार मजदूरों को सुरक्षा देने में नाकाम है। किसान मजदूर महापंचायत के प्रदेश संयोजक आलोक पांडे ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक मृतक मजदूर परिवार को 25 -25 लाख रुपए मुआवजा और मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। बता दें कि रविवार शाम श्रीनगर से 20 किलोमीटर दूर गंधरवाल के गगनवीर इलाके में दो आतंकियों ने मजदूरों के कैंप पर ताबड़ तोड़ फायरिंग की जिसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई । आतंकियों ने रात करीब 8:30 बजे उस वक्त हमला किया जब मजदूर कैंप लौट रहे थे। यह सभी गगन वीर में बन रहे जेड- मोड टनल में काम कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HUF Registration Services In India
Related News
Share Market