
संवाददाता प्रखर छत्तीसगढ़ :- दुर्ग जिला स्ट्रीट वेंडर संगठन के अध्यक्ष एवं फुटकर व्यापारी कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष बजरंगी लाल सिंह ने बताया कि बनारस में स्ट्रीट वेंडर्स संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें भिलाई के वेंडर्स ने भी भाग लिया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रमुख फैसला लिया गया कि पूरे
देश में आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में जो दल स्ट्रीट वेंडर्स की मांगों को उठऐगा और उस पर अमल करेगा उस दल का सारे स्ट्रेस वेंडर्स संगठन समर्थन करेंगे।
दुर्ग जिले में लगभग 500 स्ट्रीट वेंडर्स को स्वच्छता की ट्रेनिंग दी जा चुकी है और बचे हुए स्ट्रीट वेंडर्स को भी जल्द से जल्द संगठन द्वारा ट्रेनिंग दे दी जाएगी। दुर्ग जिले में स्ट्रीट वेंडर्स संगठन के लिए कार्यालय खोलने हेतु सरकार से मदद मांगी जाएगी।
स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बनाए गए कानूनों का पालन करने के लिए काठोर एवं आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ के नेतृत्व के रूप में छत्तीसगढ़ प्रमुख आलोक पांडेय समेत पूरे प्रदेश के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
