Home » देश » धर्म स्तम्भ” की प्रथम बैठक सम्पन्न “Run for Sanatan” अभियान का औपचारिक शुभारंभ

धर्म स्तम्भ” की प्रथम बैठक सम्पन्न “Run for Sanatan” अभियान का औपचारिक शुभारंभ

 

 

“धर्म स्तम्भ” की प्रथम बैठक सम्पन्न

 

“Run for Sanatan” अभियान का औपचारिक शुभारंभ

 

???? स्थान: साइंस कॉलेज परिसर, रायपुर

???? तिथि: 06 मई 2025 | ???? समय: अपराह्न 12:30 बजे

 

रायपुर। दिनांक 06 मई 2025 को साइंस कॉलेज परिसर, रायपुर में “धर्म स्तम्भ” संगठन की प्रथम बैठक का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन सनातन संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं जनजागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

बैठक में “Run for Sanatan” नामक सार्वजनिक जनजागरण अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को सनातन संस्कृति, प्रकृति संरक्षण तथा राष्ट्रनिष्ठ मूल्यों के प्रति जागरूक एवं सक्रिय किए जाने का उद्देश्य घोषित किया गया है।

 

बैठक को संबोधित करते हुए धर्म स्तम्भ के संस्थापक श्री रीतेश चंद्रवंशी ने कहा—

“यह संगठन सनातन मूल्यों की पुनर्स्थापना हेतु समर्पित रहेगा तथा राष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में संस्कृति, प्रकृति एवं धर्म के प्रति चेतना जाग्रत करेगा। यह एक वैचारिक दीपशिखा है, जो भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का आधार बनेगी।”

 

इस अवसर पर कार्यकारिणी का गठन करते हुए संगठन के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी निर्धारित की गई।

 

बैठक में डॉ. सौरभ निर्वाणी एवं श्री आलोक पाण्डेय ने विचार व्यक्त किए तथा संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में श्री रितेश साहू एवं श्री पियूष घाटगे सहित अन्य विशिष्टजन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

धर्म स्तम्भ द्वारा प्रारंभ किया गया यह अभियान, सामाजिक समरसता, वैदिक विचारधारा तथा राष्ट्रचेतना को जनसामान्य तक पहुंचाने की दिशा में एक संगठित प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HUF Registration Services In India
Related News
Share Market