आकाश शर्मा ने कहा कि…
इन्होंने बनाया है यही बिगाड़ रहे है।
रायपुर प्रदेश की राजधानी है और रायपुर दक्षिण इस राजधानी का दिल है,आज हमारे रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी के रहवासियों के तकलीफ को देख कर अधिक दुख हो रहा है,अपने चुनाव के समय मैने इनसे वादा किया था मै इनके हर सुख दुख में इनके साथ खड़ा रहूंगा और आज इस तकलीफ को करीब से देख रहा हु–विगत दो साल से यह जलभराव की स्थिति और बिगड़ती जा रही है,पर इन रहवासियों के दुख को समझने वाले वो जनप्रतिनिधि आज उनके समीप नहीं है,जो इनके दुख को अपना दुख मानने के बात बोलकर इनका वोट पाकर विधायक,सांसद और महापौर बन बैठे है।
आज प्रोफेसर कॉलोनी पहुंच पर जलभराव की दुर्गम स्थिति को करीब से देख और वहां के रहवासियों से संवाद कर उनके तकलीफ को समझ व उसके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी से बात कर निवारण हेतु बात की।
मैं हर स्थिति में अपने रायपुर दक्षिण विधानसभा परिवार के साथ खड़ा हुं और खड़ा रहूंगा।
