Home » देश » कठुआ आतंकी हमला: कठुआ के पहाड़ी इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकी हमला, मुठभेड़ शुरू

कठुआ आतंकी हमला: कठुआ के पहाड़ी इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकी हमला, मुठभेड़ शुरू

Kathua Terror Attack : Terrorist attack on military vehicle in the hilly area of Kathua encounter begins

सुरक्षाबल
– फोटो : एजेंसी

विस्तार


जम्मू संभाग के जिला कठुआ के पहाड़ी इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकियों ने हमला किया गया है। जवानों ने मौका संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की है। इस तरह मुठभेड़ शुरू हो गई है। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। सूत्रों के अनुसार, इस हमले में दो जवान घायल हुए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जिला कठुआ के कंडी क्षेत्र लोहाई मल्हार में जैंडा नाला के पास आतंकियों ने सैन्य वाहन को निशाना बनाया।  वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की अन्य टीमें भी मुठभेड़ स्थल के लिए रवाना हो गई है। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। आसपास के संपर्क मार्गों को भी अलर्ट कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर का यह इलाका भारतीय सेना की 9वीं कोर के अंतर्गत आता है। रक्षा अधिकारियों ने कहा, ‘आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद हमारे जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिक जानकारी का इंतजार है।’

इस बीच कुलगाम में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादियों के मारे जाने के बाद 1एसईसी आरआर के कमांडर ब्रिगेडियर पृथ्वीराज चौहान ने सोमवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों का मारा जाना हिजबुल-मुजाहिदीन के लिए एक बड़ा झटका है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HUF Registration Services In India
Related News
Share Market