Home » देश » छोटे कारोबारी, रेहड़ी-पटरी पर कारोबार करने वाले व्यवसायियों को यूपीआई भुगतान पर दी गई छूट : आलोक पाण्डेय ने केंद्र सरकार को किया धन्यवाद ज्ञापित

छोटे कारोबारी, रेहड़ी-पटरी पर कारोबार करने वाले व्यवसायियों को यूपीआई भुगतान पर दी गई छूट : आलोक पाण्डेय ने केंद्र सरकार को किया धन्यवाद ज्ञापित

 

संवाददाता प्रखर छत्तीसगढ़ :- अखिल भारतीय रेहड़ी पटरी व्यवसाय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक पांडे ने केंद्र सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया कि छोटे कारोबारी, रेहड़ी-पटरी पर कारोबार करने वाले व्यवसायियों को यूपीआई भुगतान पर छूट दी गई।

 

नई दिल्ली में चल रही यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाए जाने की चर्चाओं के बीच पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) द्वारा शुक्रवार को स्पष्ट किया गया है कि आम उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों के लिए यूपीआई भुगतान पूरी तरह से मुफ्त बना रहेगा। इस निर्णय का अखिल भारतीय रेहड़ी पटरी व्यवसाय महासंघ हृदय से स्वागत करता है।

 

पीसीआई ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि वर्ष 2016 में लॉन्च होने के बाद से ही यूपीआई उपभोक्ताओं के लिए निःशुल्क रहा है और आगे भी निःशुल्क ही रहेगा। व्यक्तियों पर किसी भी प्रकार का ट्रांजेक्शन शुल्क लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। छोटे व्यापारियों को भी यूपीआई भुगतान स्वीकार करने पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार के इस जनहितैषी निर्णय से देश के करोड़ों रेहड़ी-पटरी, ठेले-खोमचे, छोटे दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। डिजिटल इंडिया की असली सफलता यही है कि आज एक छोटा सा रेहड़ी वाला भी बिना किसी अतिरिक्त बोझ के यूपीआई से भुगतान ले पा रहा है। यदि एमडीआर लगाया जाता तो सबसे ज्यादा मार हमारे गरीब स्ट्रीट वेंडर्स पर पड़ती।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा छोटे कारोबारियों के हितों को प्राथमिकता दी है और यह फैसला उसी का प्रमाण है। इससे न सिर्फ ग्राहकों को बिना शुल्क के तत्काल डिजिटल भुगतान की सुविधा जारी रहेगी, बल्कि छोटे कारोबारियों का डिजिटल लेन-देन के प्रति विश्वास और बढ़ेगा।

 

अखिल भारतीय रेहड़ी पटरी व्यवसाय महासंघ केंद्र सरकार और पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया के इस स्पष्ट और स्वागत योग्य निर्णय के लिए आभार व्यक्त करता है।

 

भवदीय,

आलोक पांडे

राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिल भारतीय रेहड़ी पटरी व्यवसाय महासंघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HUF Registration Services In India
मनोरंजन
Related News

धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद, मददगारों को भी होगी जेल:धर्म बदलने के लिए शादी की तो ‘शून्य’ घोषित होगा; नए कानून में 25 लाख जुर्माना रूद्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाण्डेय ने इस कानून का स्वागत किया

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती: कन्हेरा की चारागाह भूमि पर कब्जे के आरोपों पर शासन और विद्युत विभाग को नोटिस,ग्रामीणों कीपुश्तैनी भूमि बचाने की लड़ाई को मिली बड़ी राहत, 29 जून तक मांगा जवाब…..

Share Market