Home » देश » जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं ने जल प्रेरक बन गांव में स्थित जल स्त्रोतों की करी साफ -सफाई

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं ने जल प्रेरक बन गांव में स्थित जल स्त्रोतों की करी साफ -सफाई

जल जीवन मिशन का कार्य छत्तीसगढ़ में तेजी से अग्रसर है। इस योजना के तहत ग्रामीण अंचल में हर घर को नल से शुद्ध पेय जल प्रदान किया जाना है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वर्तमान में “करें जल संरक्षण बने जल प्रेरक” कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के मध्य जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।ग्रामीणों को जागरुक कर यह शपथ दिलाई जा रही है कि जल हमारे जीवन का आधार है। भविष्य में पानी के संकट से बचाना है तो वर्तमान में जल संरक्षण अति आवश्यक है। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के मध्य से जल प्रेरक बनाए जा रहे हैं जो वह व्यक्ति होंगे जो जल के दुरुपयोग को रोकने के साथ-साथ ग्रामीण जनों को जल के संरक्षण एवं सदुपयोग के लिए प्रेरित करेंगे।

संवाददाता प्रखर छत्तीसगढ़ || इस कार्यक्रम के तहत रायपुर जिले के विकासखंड आरंग के ग्राम चटोद की ग्रामीण महिलाओं ने जल प्रेरक बन जल के संरक्षण की शपथ ली एवं साथ ही अपने गांव में स्थित जल स्रोतों के आसपास की साफ- सफाई करते हुए यह संदेश दिया कि जल संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है।

 ग्रामीण महिलाओं ने “जल जीवन मिशन” का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मध्य इस योजना आने से उन्हें बहुत सहूलियत हुई है एवं उनका जीवन सरल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HUF Registration Services In India
Related News
Share Market