प्रखर छत्तीसगढ़ संवादाता।पूर्व वन मंत्री मो. अकबर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में भारतीय न्याय सहिंता की धारा 108, 3(5) के तहत बालोद जिले के डोंडी थाने में FIR दर्ज किया गया। chhattisgarh news शिक्षक देवेंद्र ठाकुर की जेब में मिले सुसाइड नोट में लिखा है, मेरे मौत के लिए हरेंद्र नेताम, मदार खान, प्रदीप ठाकुर सहित “पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर” को जिम्मेदार है। जिन्होंने नौकरी दिलाने के नाम से पैसा लिए है और पैसा वापस नहीं कर रहे है।
इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि 3 सितंबर को देवेंद्र ठाकुर नाम के एक शिक्षक ने सुसाइड किया था। जिसके बाद उनके शव का पंचनामा किया गया था। जांच में मृतक शिक्षक के जेब से सुसाइड नोट मिला था। जिसमें हरेंद्र नेताम, मदार खान, प्रदीप ठाकुर सहित “पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर” नाम लिखा हुआ है। आगे की कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि 3 सितंबर को आत्महत्या करने वाले शिक्षक देवेंद्र ठाकुर की जेब से सुसाइड नोट मिला था जिसमें हरेंद्र नेताम, मदार खान, प्रदीप ठाकुर सहित “पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर” को जिम्मेदार ठहराया गया है।
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े मजदूर कामगार नेता आलोक पांडे ने बताया कि इसी तरह भूपेश बघेल की सरकार में मजदूर कामगारों और कर्मचारियों के साथ बहुत अत्याचार किया गया उनसे पैसा लिया गया रिश्वत ली गई उसके बाद भी उनका काम नहीं किया गया कई लोगों ने अपनी जमीन गिरवी रखी अपने घर के गहने जेवर तक गिरवी रखें बार-बार हमने राहुल गांधी जी को और आला कमान को चिट्ठी लिखकर इस बारे में जानकारी देने की कोशिश की परंतु किसी ने भी सुध नहीं ली इसलिए ऐसी स्थिति निर्मित हुई है कि लोग लगातार आत्महत्या कर रहे हैं कर्मचारी भी आत्महत्या कर रहे हैं कुछ दिन पहले कांग्रेस के भी कुछ कार्यकर्ताओं ने आत्महत्या की थी।


