Home » देश » पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल का मुख्यमंत्री को पत्र – कहां प्रदेश में शराब बंदी लागू कर देना चाहिए

पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल का मुख्यमंत्री को पत्र – कहां प्रदेश में शराब बंदी लागू कर देना चाहिए

 

संवाददाता प्रखर छत्तीसगढ़ :-हमारे धरसींवा क्षेत्र के पूर्व एवं उत्कृष्ट विधायक , पूर्व अध्यक्ष ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन (छ.ग.) माननीय श्री देवजी भाई पटेल जी ने हमारे छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी को पत्राचार कर कहाँ की सरकार को प्रदेश में 67 नई शराब दुकानें खोलने के निर्णय पर पुनर्विचार कर इस निर्णय को वापस लेना चाहिए , साथ ही उन्होंने पूर्व के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. रमन सिंह जी के शराब बंदी नीति का हवाला देते हुए कहां है उनके ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष रहते पूरे प्रदेश में 350 दुकानों को बंद कराया गया था , हमारी भाजपा सरकार ने 2010 से 2018 तक एक भी नई शराब दुकान नहीं खोला , तथा भारत माता वाहिनी बनाकर गाँव गाँव तथा प्रदेश में अवैध शराब बिक्री एवं नशा खोरी को बंद कराने में नारी शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था।

 

देवजी भाई ने शासन द्वारा खोले जा रहे 67 नई दुकानों में पंचायत राज अधिनियम का पालन नहीं किये जाने का बात भी कहाँ , उन्होंने बताया कि इन दुकानों को खोलने के लिए नियमतः ग्राम सभा का प्रस्ताव/अनुमति लेना चाहिए था किंतु ऐसा न करके आबकारी विभाग शराब दुकान को थोपने का कार्य कर रहा है जिससे कि आम जनता में भारी आक्रोश है।

 

पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने माननीय मुख्यमंत्री जी से यह आग्रह किया है कि प्रदेश की जनता खासकर नारी शक्तियों के जनभावनाओं का ख्याल करते हुए पूरे प्रदेश में शराब बंदी लागू कर देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HUF Registration Services In India
मनोरंजन
Related News

धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद, मददगारों को भी होगी जेल:धर्म बदलने के लिए शादी की तो ‘शून्य’ घोषित होगा; नए कानून में 25 लाख जुर्माना रूद्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाण्डेय ने इस कानून का स्वागत किया

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती: कन्हेरा की चारागाह भूमि पर कब्जे के आरोपों पर शासन और विद्युत विभाग को नोटिस,ग्रामीणों कीपुश्तैनी भूमि बचाने की लड़ाई को मिली बड़ी राहत, 29 जून तक मांगा जवाब…..

Share Market