Home » देश » मोंहदी के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहा जल जीवन मिशन

मोंहदी के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहा जल जीवन मिशन

यह कहानी तिल्दा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोंहदी की है। जिसकी जनसंख्या 2400 है। जल जीवन मिशन आने के पहले गांव के लोगों को पेय जल सम्बंधित समस्या बनी रहती थी। मोंहदी के लोगों को पीने के पानी के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था और गर्मी के दिनों में भू जल स्तर में गिरावट की समस्या के कारण हैण्डपंप से भी पानी नहीं मिल पाता था, तब गांव में हैण्डपंप होने के बाद भी पेयजल संबंधित समस्या बनी रहती थी। अब जल जीवन मिशन के तहत मोंहदी में एकल ग्राम योजना अंतर्गत 134.37 लाख रूपये की लागत से पूरे गांव में 236 टेपनल कनेक्शन दिए जाने के लिए 70,000 किलो लीटर का उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण किया गया है।

मोंहदी में जल जीवन मिशन का पानी पहुंचने से लोगों में खुशी की लहर व्याप्त है, अब मोंहदी के लोगों को पेयजल संबंधित समस्या से निजात मिल गई है। जल जीवन मिशन के तहत हितग्राही भानुमति निषाद का कहना है कि जल जीवन मिशन से पहले उन्हें पेयजल के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था और अपनी बारी के इंतजार में बहुत समय व्यतित हो जाता था जिससे वे अपने घरेलु कार्यों को करने में पिछड़ जाती थी और कई महत्वपुर्ण कार्य समय के कमी के कारण चुक जाता था। कुछ साल पहले हैण्डपंप पर पावर पंप लगाया गया जिससे पानी निकालने में लगने वाला श्रम का बचत तो हुआ परंतु शुद्ध पेयजल के लिए घर से बाहर दूर ही जाना पडता था और पंप खराब होने कि स्थिति में पानी की गंभीर समस्या होती थी, जल जीवन मिशन के तहत अब घर पर ही टेप नल लगाये जाने से पानी भरने हेतु बाहर दूर जाना नहीं पड़ता, अब घर का सारा काम सही समय पर हो जाता है।

  • हितग्राही मंजुलता वर्मा का कहना है कि इस योजना से पहले पानी भरने के लिए उन्हे दुसरे मोहल्ले जाना पड़ता था वहां लोगों की भारी भीड़ हुआ करती थी जिसके कारण पानी भरने में बहुत मशक्कत करनी पड़ती थी कई बार इन्ही लोगों से लड़ाई हो जाया करती थी परंतु अब जल जीवन मिशन योजना से घर पर ही शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रहा है जिससे मैं बहुत खुश हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HUF Registration Services In India
Related News
Share Market