Home » देश » कर्नाटक बीजेपी सांसद के सुधाकर ने जीत के जश्न में बांटी शराब

कर्नाटक बीजेपी सांसद के सुधाकर ने जीत के जश्न में बांटी शराब

भारतीय जनता पार्टी के सांसद के. सुधाकर ने अपनी जीत की खुशी में लोगों के बीच शराब बंटवाई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। उधर, पुलिस ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए आबकारी विभाग को घेरा है। 

Karnataka BJP MP K Sudhakar distributed liquor in celebration of victory

कर्नाटक में शराब बांटते लोग और भाजपा सांसद के. सुधाकर
– फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)/ ANI

विस्तार


कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद के. सुधाकर ने अपनी जीत की खुशी में लोगों के बीच शराब बंटवाई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि लोग कतार में खड़े हैं और उन्हें शराब की बोतलें परोसी जा रहीं हैं। उधर पुलिस ने इस मामले में अपनी गलती से साफ इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि यह आबकारी विभाग की जिम्मेदारी है क्योंकि समारोह में शराब बांटने की अनुमति आबकारी विभाग ने ही दी है। 

‘पुलिस विभाग की गलती नहीं’

बंगलूरू ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक सीके बाबा ने कहा, ‘आबकारी विभाग ने समारोह में शराब बांटने की अनुमति दी थी। पुलिस को समारोह में व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए थे। इसमें पुलिस विभाग की कोई भी गलती नहीं है। आबकारी विभाग ने शराब बांटने की अनुमति दी थी और यह पूरी तरह से उनकी जिम्मेदारी है।’ सीके बाबा ने साफ तौर पर कह दिया है इस घटना में पुलिस का कोई दोष नहीं है। 

वीडियो में क्या दिख रहा है? 

सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा गया है कि कर्नाटक के नीलमंगला क्षेत्र में लोग शराब की बोतलें लेने के लिए कतार में खड़े हैं। आगे बताया गया है कि यह समारोह भारतीय जनता पार्टी के सांसद के. सुधाकर ने आयोजित करवाया है। सुधाकर ने लोकसभा चुनाव में चिक्कबल्लापुर सीट से जीत हासिल करने की खुशी में इस कार्यक्रम क आयोजन करवाया। 

 

चिक्कबल्लापुर से के. सुधाकर को मिली थी जीत

बता दें कि इस वर्ष संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने के सुधाकर को चिक्कबल्लापुर से प्रत्याशी घोषित किया था। सुधाकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एम एस रक्षा रमैय्या को मात दी थी। के सुधाकर को कुल मिलाकर 822619 वोट मिले थे जबकि रमैय्या को 659159 वोट मिले थे।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HUF Registration Services In India
Related News
Share Market