Home » देश » बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले में मुंबई कोर्ट ने शिवसेना नेता राजेश शाह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया

बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले में मुंबई कोर्ट ने शिवसेना नेता राजेश शाह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया

Shiv Sena leader Rajesh Shah remanded in 14-day judicial custody by Mumbai court in BMW hit-and-run case

BMW Hit & Run Case
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


मुंबई की एक अदालत ने बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले में शिवसेना नेता राजेश शाह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। इस बीच मुंबई पुलिस ने वर्ली इलाके में बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से एक महिला की मौत के मामले में सत्तारूढ़ शिवसेना के नेता के 24 वर्षीय बेटे को पकड़ने के लिए छह टीम गठित की है। शिवसेना नेता का बेटा ही उस बीएमडब्ल्यू कार को चला रहा था, जिसने एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी। घटना में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका पति घायल हो गया। पड़ोसी पालघर जिले के शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया है। मिहिर शाह के देश से भागने की आशंका के बाद एलओसी जारी किया गया है।

क्या है मामला?

पुलिस के मुताबिक, वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (45) रविवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने पति प्रदीप के साथ डॉ. एनी बेसेंट मार्ग से गुजर रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू सवार मिहिर शाह ने दंपति के दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी। महिला कार के साथ दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मिहिर बांद्रा-वर्ली सी लिंक की ओर भाग गया। छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद वर्ली पुलिस ने मिहिर के पिता राजेश शाह और ड्राइवर बिदावत को हादसे के बाद भागने में मिहिर की मदद करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया। कार का राजेश शाह के नाम पर है।

पुलिस को इस बात का संदेह 

पुलिस को संदेह है कि हादसे के समय मिहिर शराब के नशे में था, क्योंकि घटना से कुछ घंटे पहले उसे जुहू इलाके में एक बार में देखा गया था। पुलिस को बार का 18,000 रुपये का बिल भी मिला है और इसकी जांच की जा रही है। बार के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

सीएम शिंदे ने कही यह बात

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़े ‘हिट एंड रन’ मामलों को गंभीरता से ले और न्याय सुनिश्चित करे। यह बर्दाश्त से बाहर है कि शक्तिशाली और प्रभावशाली लोग अपने पद का दुरुपयोग कर सिस्टम में हेरफेर करने का प्रयास कर रहे हैं। न्याय की ऐसी विफलताओं को मेरी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HUF Registration Services In India
Related News
Share Market