
आज जशपुर जिले के दुलदुला में महतारी वंदन योजना की 10 हितग्राही महिलाओं को अमरूद का पौधा व संदेश पत्र भेंटकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। जशपुर जिले में पौधा वितरण महाभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत 2 लाख से अधिक पौधे महतारी वंदन की हितग्राहियों को वितरित किए जाएंगे।
आप सभी से मेरा विनम्र आग्रह है कि जिस प्रकार हम अपनी माँ की समर्पित होकर सेवा करते हैं उसी मनोभाव से अपनी माँ की स्मृति में लगाए गए पेड़ की सेवा करते हुए उसका रखरखाव करें।
#एक_पेड़_मां_के_नाम
